काले तिल से त्वचा कैसे निकालते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 16:06

चेहरे पर हैं तिल, तो इन घरेलू उपायों से करें रिमूव

एक-दो तिल जहां चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। वहीं चेहरे पर बहुत अधिक तिल होना, चेहरे की खूबसूरती को कम भी कर सकते हैं। ऐसे में अकसर लोग तिल हटाना चाहते हैं। तिल निकालने के लिए वे तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। कई तरह की क्रीम, दवाइयों का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे के तिल को हटा (Home Remedies to Remove Mole from Face) सकते हैं।

सेब का सिरका-Apple Cider Vinegar to Remove Moles

अगर आपके चेहरे पर तिल हैं, तो आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके से आपके चेहरे के तिल आसानी से रिमूव हो सकते हैं। इसके लिए आप सेब के सिरके को रातभर तिल पर लगा दें। इसके बाद चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें। रातभर छोड़ने के बाद चेहरे को सुबह साफ पानी से धो लें। सप्ताह में 2 बार तिल पर सेब का सिरका लगाने से तिल धीरे-धीरे रिमूव होने लगेंगे। आप इस घरेलू उपाय को महीने भर तक आजमा सकते हैं।
आलू का रस-Potato Juice for Remove Moles

चेहरे के तिल को हटाने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, आलू के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, ये नैचुरल ब्लीच का काम करते हैं। अगर आप आलू के रस से तिल को हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आलू को कद्दूकस कर लें। अब इसके रस को तिल पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। आप चाहें तो आलू के रस का स्लाइस काटकर भी तिल पर रख सकते हैं। रोजाना ऐसा करने से कुछ दिनों में तिल हल्का पड़ने लगेगा।

चूना-Chuna to Remove Mole

अधिकतर लोग तिल हटाने के लिए चूना का इस्तेमाल करते ही हैं। अगर आपके चेहरे पर भी बहुत अधिक तिल हैं, तो आप चूना लगा सकते हैं। इसके लिए आप पान के पत्ते पर थोड़ा सा चूना रखें। इसके बाद इस चूने को तिल पर लगाएं और सूखने दें। ऐसा आपको 2-3 बार करना होगा। इससे आपके चेहरे का तिल धीरे-धीरे रिमूव होने लगेगा और जड़ से निकल जाएगा।
केले का छिलका-Banana Peel for Removing Moles

केले का छिलका भी आपके चेहरे के तिल को निकालने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप केले का छिलका लें। इसका नरम वाला हिस्सा तिल वाली जगह पर रखें। इस पर कोई साफ कपड़ा लपेट दें। रातभर इस तरह से रखने के बाद सुबह हटा दें। रोजाना रात को केले के छिलके को तिल पर रखने से यह धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। आपको साफ और क्लीन स्किन मिलेगी।

लहसुन का पेस्ट-Garlic Paste for Moles Removal

लहसुन का पेस्ट भी चेहरे के तिल को निकालने में कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप लहसुन की 2-3 कलियां लें। अब इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को तिल पर लगाएं और सूखने तक रखें। इसके बाद कपड़े से साफ कर लें। रोजाना तिल पर लहसुन का पेस्ट लगाने से यह रिमूव हो जाएगा। लेकिन लहसुन की तासीर बेहद गर्म होती है, ऐसे में कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है।

अगर आपके चेहरे पर भी बहुत सारे तिल हैं, तो आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन उपायों को आजमाने से आपके चेहरे के तिल धीरे-धीरे रिमूव होने लगेंगे और आपका चेहरा बिल्कुल साफ नजर आएगा। लेकिन अगर आपकी स्किन बेहद सेंसिटिव है, तो किसी भी उपाय को आजमाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info